Venus Transit In Meen: साल 2026 में कई ग्रह गोचर करके राजयोग और शुभ योग का निर्माण करेंगे। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि साल 2026 की शुरुआत में धन के दाता शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे मालव्य महापुरुष राजयोग बनेगा। वहीं इस राजयोग का असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन लोगों को धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Pisces Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से प्रथम भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही इस योग के प्रभाव से आपको हर काम में सफलता मिलेगी और आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस समय आप अधिक लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ से आप महत्वपूर्ण फैसले सही समय पर ले पाएंगे। साथ ही स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वहीं मानसिक संतुलन बना रहेगा। परिवार और सामाजिक जीवन में संतोष रहेगा।
मिथुन राशि (मिथुन Zodiac)
मालव्य राजयोग आप लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से दशम भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। वहीं जो व्यापारी वर्ग है, उनको इस समय नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आप अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ेंगे। साथ ही परिवार और समाज में आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। वहीं इस अवधि में किए गए प्रयास आपको अच्छा लाभ देंगे। साथ ही इस समय यात्रा और नए संपर्क आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। वहीं पिता के साथ संबंध पहले से मजबूत होंगे।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं परिवार और सामाजिक जीवन में संतोष रहेगा। साथ ही आपकी सृजनात्मक योजनाएं और निवेश इस समय लाभप्रद साबित हो सकते हैं। वहीं अगर आपका काम- कारोबार होटल, प्रापर्टी , रियल स्टेट से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।
