Shukra Gochar In Makar: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपने मित्र और शत्रु राशि में संचऱण करते रहते हैं। जिसका असर मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि साल 2026 की शुरुआत में लग्जरी के दाता शुक्र ग्रह शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

18 महीने बाद महालक्ष्मी राजयोग बनने से इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, चंद्र और मंगल की रहेगी असीम कृपा, अचानक धनलाभ के योग

तुला राशि (Tula Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर तुला राशि के जातकों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी राशि से भौतिक सुख और वाहन के भाव पर गोचर करेंगे। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही इस अवधि में आपको अपने काम में सफलता मिलने की उच्च संभावना बन रही हैं। इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही आपको पैतृक संंपत्ति का सुख मिल सकता है। वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी, फिल्म लाइन, मॉडलिंंग और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों को लग्जरी के दाता शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से दशम स्थान पर होगा। इसलिए इस समय नौकरीपेशा की पदोन्नति हो सकती है। वहीं नई नौकरी मिल सकती है। यह बदलाव आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज जॉब में बदलाव करने से आपको आत्मविश्वास और स्थिरता दिलाएगा। व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ फैसले आपके पक्ष में हो सकते हैं उन्नति के नए रास्ते भी खुलेंगे, जिससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में जो विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपके अटके हुए कार्य बनेंगे। वहीं आपको कुछ यात्राएं करने का मौका भी मिल सकता है, जिससे एक नई ताजगी महसूस करेंगे। साथ ही इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं  नए और महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आएंगे। आपकी योग्यता को एक खास पहचान मिलेगी। वहीं प्रतियोगी छात्रों का विदेश में जाकर पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है।

Gemini Yearly Horoscope 2026: मिथुन राशि वालों के लिए साल 2026 कैसा रहेगा, जानें करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन का हाल

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल