Shukra Gochar In Kanya: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, ऐश्वर्य, भौतिक सुख और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह का गोचर होता है, तो इन क्षेत्रों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 9 अक्टूबर को शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

100 साल बाद दिवाली पर गुरु बृहस्पति बनाएंगे हंस राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी राशि से 11वे स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं जो लोग एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का व्यापार करते हैं उनको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। वहीं व्यापार करने वालों को बेहतर लाभ के योग बनेंगे।  आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर धनु राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली से करियर और कारोबार के स्थान पर गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको करियर और कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आप नए रिश्ते भी बनाएंगे। करियर में नई नौकरी के अवसर मिलेंगे जो आपको संतुष्टि देंगे। वहीं जो व्यापारी वर्ग हैं। वहीं अगर आपका काम- कारोबार कला, मीडिया, संगीत, फैशन डिजाइनिंग, लग्जली आयटम से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा ला भहो सकता है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपके पिता और गुरु के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं आने वाले समय में आप खुद को अधिक ऊर्जावान और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। इस समय में आपको परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग भी मिलने वाला है। वहीं शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। वहीं जो लोग कुंवारे हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस समय पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल