Shukra Gochar In Kanya: वैदिक पंचांंग के अनुसार ऐश्वर्य और लग्जरी के दाता शुक्र ग्रह दिवाली से पहले 9 अक्टूबर को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपका बता दें कि कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह है और शुक्र ग्रह का बुध देव के साथ सम भाव है। ऐसे में इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने जा रहा है। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

पितृ पक्ष में बनेगा पावरफुल ‘भद्र महापुरुष राजयोग’, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन इनकम और निवेश के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से आय और लाभ भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा होगा। इनकम के नए- नए स्त्रोत बनेंगे। साथ ही इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप सामाजिक तौर पर भी लोगों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय रहने वाले हैं। वहीं इस समय संतान की तरक्की होगी। वहीं आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो  सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली से धन और वाणी भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही इस अवधि में आपको खूब पारिवारिक सुख मिलेगा। वैवाहिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। आने वाले दिनों में आपके परिवार में कोई नया सदस्य जुड़ सकता है। साथ ही इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन धनु राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी मिल सकती है। कारोबारी वर्ग खुद को आर्थिक रूप से समृद्ध महसूस करेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें समाज में ऊंचा मुकाम हासिल करने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

Pitru Paksha 2025 Tarpan: श्राद्ध पक्ष आज से शुरू, घर पर इस सरल विधि से करें श्राद्ध और तर्पण, पितृ होंगे प्रसन्न, धन- समृद्धि की होगी प्राप्ति

 यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल