Shukra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष मुताबिक शुक्र ग्रह हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इस बार जनवरी माह में धन के दाता शुक्र मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि मकर राशि के स्वामी शनि है और शुक्र-शनि के बीच मित्रता का संबंध होने के कारण इस गोचर का असर सभी 12 राशि वाले लोगों पर पड़ेगा। लेकिन ये 3 राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान बेहद लाभ मिलने की संभावना है। इन राशियों के लोगों की जबरदस्त किस्मत चमक सकती है। उन्हें आर्थिक लाभ के साथ-साथ कई खुशियां मिल सकती हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये 3 भाग्यशाली राशियां…

2026 की शुरुआत में बनेगा शुक्र और बुध का दुर्लभ संयोग, इन राशियों को मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

वृष राशि (Vrishabh Rashi)

वृष राशि के लोगों को शुक्र का गोचर नवम भाव में होगा, जिसे भाग्य और विदेश का भाव माना जाता है। ऐसे में इस दौरान वृष राशि के जातकों को किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। साथ ही इस अवधि में आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। वहीं नए वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। आप धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। साथ ही धर्म-कार्य या सामाजिक नेटवर्क में लाभ की संभावनाएं मजबूत होंगी। वहीं करियर में मजबूती आएगी। साथ ही नौकरीपेशा जातक अधिक धन कमा सकेंगे।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर भौतिक सुख के भाव में होगा। जिससे इस समय आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आप घर, वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। वहीं रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबारियों को इस समय बड़ा फायदा हो सकता है। इसके अलावा, माता के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। वहीं आर्थिक रूप से स्थिरता प्राप्त होगी। मन में आत्मविश्वास का संचार होगा. जीवनसाथी का सहयोग और मित्रों से शुभ समाचार मिल सकता है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही करियर में नया मुकाम हासिल करने का अवसर मिलेगा। वहीं जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए यह उत्तम समय है। साथ ही पैसों की आवक बढ़ेगी और धन-संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। वहीं इस सयम व्यापारियों को अच्छा धनलाभ होगा। वहीं व्यापार का विस्तार हो सकता है। साथ ही जो लोग फिल्म लाइन, कला, संंगीत, मीडिया और फैशन डिजाइनिंग से जुड़े हुए हैं उनको अच्छा लाभ हो सकता है।

10 नवंबर से चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, 12 साल बाद बनेगा शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग, आकस्मिक धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल