Venus Planet Gochar: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन और वैभव का दाता माना जाता है। वहीं शुक्र ग्रह लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि 20 दिसंबर को शुक्र ग्रह धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। धनु राशि पर गुरु ग्रह का आधिप्तय है। ऐसे में गुरु की राशि में शुक्र के गोचर से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

100 साल बाद गुरु बृहस्पति बनाएंगे समसप्तक राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

तुला राशि (Libra Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव पर विचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं  नौकरीपेशा लोगों को अब सफलता मिलने लगेगी। साथ ही कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपके शत्रु कमजोर पड़ेंगे। साथ ही आप इस समय आपके व्यक्तित्व का निखार होगा। वहीं जिन लोगों का विदेश से जुड़ा हुआ है उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं भाई- बहनों का आपको सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर कन्या राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर विचरण करेंगे। वहीं इस दौरान आपका रिश्ते अपने पार्टनर के साथ काफी अच्छा रहेगा और आपके अपने पार्टनर के साथ रिश्ते रोमांस से भरपूर रहेंगे और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके अंदर एक अलग ही रचनात्मकता देखने को मिलेगी। वहीं इस अवधि में आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको पैतृक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं माता और ससुरालीजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर विचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके कार्य करने की शैली में निखार आएगा। वहीं परिवार में आनंद और सामंजस्य बढ़ेगा। साथ ही आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। वहीं इस समय भाग्य आपकी हर कोशिश को सफल बनाने में मदद करेगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। पार्टनरशिप के काम में लाभ के योग बन रहे हैं।

30 साल बाद शनि बनाएंगे पावरफुल धन राजयोग, 2026 में इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, हर कार्य में सफलता के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल