Tirgrahi Yog In Scorpio: नवंबर में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। साथ ही कुछ ग्रह आपस में युति बनाकर त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेंगे। आपको बता दें कि नवंबर में वृश्चिक राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग ग्रहों के सेनापति मंगल, धन के दाता शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य के संयोग से बनेगा। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को काम- कारोबार में तरक्की होगी। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Nose Shape Personality: ऐसे नाक वाले लोग होते हैं बहुत धनवान, नाक से जानें अपने भविष्य का हाल

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों को त्रिग्रही योग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली से नवम स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। सरकारी काम जो अटके हुए थे वो बन सकते हैं। आपके घर या परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। वहीं नए अवसर आपके सामने आएंगे, जिन्हें अपनाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

त्रिग्रही योग बनने से वृश्चिक राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं नई नौकरी, वाहन या संपत्ति मिलने की संभावना है। साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन में नई उमंगें जागेंगी। वहीं जीवन में स्थिरता और सम्मान दोनों बढ़ेंगे। आपको किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा बनेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में वृद्धि के योग बनेंगे। साथ ही पैसों की आवक बढ़ेगी और धन-संपत्ति में वृद्धि के योग हैं।  परिजनों से सहयोग मिलेगा और कोई अटकी हुई डील अचानक फाइनल हो सकती है। वहीं निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, उनको लाभ के योग बन रहे हैं।

2 नवंबर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, 1 साल बाद बाद शुक्र बनाएंगे मालव्य महापुरुष राजयोग, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल