Laxmi Narayan Raj Yog: वैदिक पंचांग अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह अभी कर्क राशि में संचऱण कर रहे हैं और वहीं 12 घंटे बाद धन के दाता शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे कर्क राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। निवेश से लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac
आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपकी किस्मत चमक सकती है। वहीं आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप कोई धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस अवधि में आप कुछ ऐसे कठिन निर्णय ले सकते हैं जिनसे आपको लाभ मिल सकता है। साथ ही नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को कार्यस्थल पर अब सराहना मिल सकती है। वहीं प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
लक्ष्मी नारायण राजयोग कर्क राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही अगर आप काफी समय से बीमार चल रहे हैं तो आपकी सेहत में सुधार होगा। साथ ही आपके अपने भाई बहन के साथ रिश्तों में सुधार होगा। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। अविवाहित मेष राशि के लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, जबकि वैवाहिक जीवन में रोमांस और गहराई का नया रंग देखने को मिलेगा।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही यह समय आपके लिए पारिवारिक जीवन में सुख और शांति लेकर आएगा। घर को सजाने, नया फर्नीचर खरीदने या रियल एस्टेट से संबंधित निर्णय लेने के लिए यह अवधि बेहद अनुकूल है। माता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और परिवार में आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन खरीद सकते हैं।