Malavya Rajyog: ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोगों का निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि 30 नवंबर को धन और वैभव के दाता शुक्र अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों पर शुक्र देव की विशेष कृपा रहेगी। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

मालव्य राजयोग का बनना आप लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपके लिए जीवन में कमाई करने के कई मौके आएंगे और आपको शुभ लाभ होगा। मकर राशि के लोग पहले से अधिक धन की बचत कर पाएंगे। वहीं अगर आप फिल्म लाइन, मीडिया, फैशन डिजाइनिंग, मॉडलिंग और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय अन्य कारोबारियों को भी अच्छा धनलाभ हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो शुक्र ग्रह आपकी राशि के ही स्वामी हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि में ही भ्रमण करने जा रहे हैंं। इसलिए इस समय आपको व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं आपके जीवन में सकारात्‍मक प्रभाव बढ़ेंगे। परिवार के लोगों से आपको हर प्रकार का सहयोग मिलेगा और समाज में आपका सम्‍मान बढ़ेगा। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

मालव्य पंचमहापुरुष राजयोग का बनना आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको नए साल में विवाह के योग भी बनेंगे और आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आक्समिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं हर क्षेत्र में मनचाहा फल प्राप्‍त होगा। जो कार्य आप कर रहे हैं उसमें आपको लाभ होगा और आपके जीवन में सकारात्‍मक प्रभाव बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल