Venus Transit In Leo: वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह ने 2 अक्टूबर को राशि परिवर्तन कर लिया है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह ने कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। शुक्र ग्रह को धन, वैभव, विलासता, भौतिक सुख, लग्जरी लाइफ और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र ग्रह का इन सेक्टरों के साथ सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 3 राशियों की इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही उनको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही इस अवधि में सही निवेश करने से आर्थिक लाभ होगा। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आपके संबंध बरकरार रहेंगे। वहीं आपकी बातचीत की शैली में निखार आएगा, जिससे आपसे लोग इंप्रेस होंगे। साथ ही आपके घर में संसाधनों में वृद्धि होगी। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और 11वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप वाहन और घर भी खरीद सकते हैं। साथ ही आपके आय के नए स्त्रोत भी बन सकते हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन वृष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ स्थान पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त होगा। साथ ही आपके सुख- साधनों में वृद्धि होगी। वहीं माता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही शुक्र ग्रह लग्न और छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपको इस समय कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगोंं को शुक्र ग्रह का गोचर आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह ने आपकी राशि में ही गोचर किया है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आप इस समय परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। वहीं अपने साथी के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएंगे। वहीं आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। वहीं जो लोग पार्टनरशिप का व्यापार करते हैं, उनको आशातीत सफलता मिल सकती है। वहीं शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली में तीसरे और दशम भाव के स्वामी हैं। इसलिए जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनकी इस समय पदोन्नति हो सकती है।