Shukra Gochar In Kanya: वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह एक राशि से दूसरी ऱाशि में गोचर करने में लगभग 1 महीने का समय लगाते हैं। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह अभी सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं और वह नवंबर की शुरुआत में कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको शुक्र ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही इन राशियों को धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही धन और वित्‍तीय मामलों में सुधार होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन और भाग्य स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। कार्यो में सिद्धि होगी। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन वृष राशि के जातकों को लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही आपको विदेश से धन लाभ हो सकता है और शेयर बाजार से जुडे़ मामलों में सफलता मिलेगी। वहीं इस समय आपको प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथ ही प्रेम आपका विवाह में बदल सकता है। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से छठे भाव के स्वमी भी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों को शुक्र ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके पेशेवर जीवन में होने वाले बदलाव आपके फेवर में रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। साथ ही माता के सात आपके संबंध मजबूत रहेंगे और माता के माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल