Shukra Gochar in Leo: वैदिक पंचांग के मुताबिक शुक्र ग्रह करीब 30 दिन बाद गोचर करते हैं। साथ ही शुक्र ग्रह को धन, वैभव, वैवाहिक सुख, लग्जरी, कामुकता, ऐश्वर्य और भौतिक सुख का कारक माना जाता है। इसलिए शुक्र जब भी गोचर करते हैं तो इन क्षेत्रोंं विशेष असर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र सितंबर के महीने में सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के लोगों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन और आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
हमारी मृत्यु के बाद नरक और स्वर्ग में माता- पिता या परिवार के लोग मिलते हैं या नहीं? प्रेमानंद महाराज ने दूर किया संशय
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि 11वें स्थान पर होगा। इसलिए इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा और संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय बिजनेसमैन अपने फैसलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे और डटकर हर परेशानी का सामना करेंगे। पैसे कमाने के नए तरीके खोजने के प्रयास कारोबारियों के सफल होंगे। जबकि दुकानदारों को किसी बढ़िया जगह से धन लाभ हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
शुक्र ग्रह का गोचर सिंह राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही आपको आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं इसके अलावा निजी संबंधों को लेकर आप संतुष्ट होंगे और परिवारवालों पर ध्यान देंगे। इससे आपका अपने घरवालों से रिश्ता मजबूत होगा। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में विशेष तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को मान-सम्मान और नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। व्यापारियों को नई परियोजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। नेतृत्व क्षमता और मैनेजमेंट स्किल अच्छी होगी। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।