Shukra Mahadasha: वैदिक ज्योतिष मुताबिक हर व्यक्ति के ऊपर नवग्रहों की महादशा और अंतर्दशा चलती है। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं वैभव और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह की महादशा के बारे में, जिसका प्रभाव 20 साल तक मनुष्य के ऊपर रहता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना के कारक माने जाते हैं। साथ ही शुक्र ग्रह तुला और वृष राशि के स्वामी होते हैं। शनि ग्रह के साथ इनका मित्रता का भाव है।
वहीं अगर व्यक्ति की जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह नकारात्मक स्थित हों तो व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में परेशानियां का सामना करना पड़ता हैं। साथ ही छोटी- छोटी बातों पर पती-पत्नि के बीच मतभेद होते हैं। वहीं व्यक्ति को भौतिक सुख प्राप्त नही होताे हैं। साथ ही व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता आती है आइए जानते हैं शुक्र की महादशा का जीवन में प्रभाव और उपाय…
शुक्र ग्रह की महादशा का जीवन में प्रभाव
नेगिटिव होने पर वैवाहिक जीवन में आती हैं समस्याएं
ज्योतिष अनुसार जीवन में हर व्यक्ति को शुक्र ग्रह की महादशा का सामना करना पड़ता है। वहीं शुक्र अपनी महादशा में कैसा फल प्रदान करेंगे। ये इस बात पर निर्भर करता है कि शुक्र देव व्यक्ति की जन्म कुंडली में कहां और किस स्थिति में स्थित हैं। अगर शुक्र ग्रह कुंडली में अशुभ (नीच) के विराजमान हैं तो व्यक्ति को शुक्र ग्रह की दशा में शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक कष्टों से गुजरना पड़ता है। साथ ही व्यक्ति को भौतिक सुख प्राप्त नहीं होते हैं। वहीं वीक शुक्र ग्रह के प्रभाव से व्यक्ति की कामुक शक्ति बहुत कमजोर हो जाती है। वहीं गुप्त रोग हो सकते हैं। साथ ही किडनी से संबंधित बीमारी होने का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति को आंखों से सबंधित रोग होते हैं, तो वहीं स्त्रियों के लिए शुक्र ग्रह गर्भपात करा सकता है।
शुक्र अगर कुंडली में शुभ स्थित हो तो
जन्मकुंडली में अगर शुक्र ग्रह उच्च यानी शुभ स्थित हो तो शुक्र की महादशा में व्यक्ति को धन और वैभव की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार आता है। मजबूत शुक्र व्यक्ति के वैवाहिक जीवन को सुखी बनाता है। यह पति-पत्नी के बीच प्रेम की भावना को बढ़ाता है। व्यक्ति को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। व्यक्ति खर्चीला होता है। साथ ही वह जीवन में सभी सुखों को भोगता है। उसके जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहते हैं।