Venus Asta 2023: शुक्र ग्रह को धन, सुख, प्रेम और रोमांस का कारक माना जाता है। मतलब जब- जब शुक्र ग्रह अस्त और उदय होते हैं, तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव देखने को मिलता है। वहीं 12 राशियों पर भी व्यापक प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि धन और वैभव के कारक शुक्र 4 अगस्त को अस्त होने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों को थोड़ां संभलकर रहना चाहिए, क्योंकि उनको वैवाहिक जीवन और धन के मामले में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
शुक्र ग्रह का अस्त होना सिंह राशि के जातकों को हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में अस्त होने जा रहे हैं। वहीं वह तीसरे और दशम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको अपनी सेहत विशेष ख्याल रखना चाहिए। साथ ही गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। वहीं इस समय आपको वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस अवधि में आपकी भाई- बहनों के साथ कुछ खटपट हो सकती है। वहीं ऑफिस में आपको जूनियर और सीनियर का सहयोग कम ही प्राप्त हो।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का अस्त होना नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में अस्त होंगे। जिसे रोग, शत्रु और दुर्घटना का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। वहीं छाती या गले से संबंधित कोई रोग हो सकता है। वहीं इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं। वहीं इस समय किसी को धन उधार देने से बचें, अन्यथा धन डूब सकता है। वहीं आप शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है, इसलिए आपको विशेष सावधान रहना चाहिए।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शुक्र ग्रह का अस्त होना कर्क राशि के जातकों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी भाव में अस्त होंगे। इसलिए इस समय आपको धन हानि हो सकती है। साथ ही उधार दिया हुआ धन डूब सकता है। वहीं इस समय आपकी वाणी कठोर हो सकती है, जिससे आपकी लोगों के साथ मतभेद हो सकता है। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और 11वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही इस समय व्यापारियों की आय में कटोती हो सकती है। साथ ही इस समय वाहन और प्रापर्टी की लेन- बेच से बचें। नया कार्य शुरू भी नहीं करें।