Venus Combust Impact: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह समय- समय पर अस्त और उदय होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र 4 अगस्‍त को सिंह राशि में अस्‍त होंगे। शुक्र इस वक्त वक्री अवस्‍था में चल रहे हैं। जिससे उनके फल में तेजी देखने को मिलेगा। साथ ही इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको शुक्र ग्रह के अस्त होने से धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शुक्र ग्रह का अस्त होना कर्क राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जिससे लोग आपसे जुड़ेंगे। इस वक्‍त पुराने निवेशों से आपको लाभ होगा। आपको रुका हुआ धन कहीं से मिलेगा और इस वक्‍त आपकी योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का अस्त होना अनुकूल साबित हो सकता है। इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप इस अवधि में आप कोई लग्जरी आय़टम खरीद सकते हैं। आपके जीवन में प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा और पैसों की तंगी भी समाप्‍त होगी। वहीं इस समय आपको करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे। जो लोग सिंगल हैं उन्‍हें कोई अच्‍छा पार्टनर इस वक्‍त मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शुक्र ग्रह का वक्री अवस्था में अस्त होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको रुका हुआ धन कहीं से मिलेगा और इस वक्‍त आपकी योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धनलाभ हो सकता है। वहीं खर्च पर पहले से अधिक नियंत्रण रहेगा और आप धन की बचत कर पाएंगे। साथ ही आपको इस समय प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल