Shukra And Mangal Yuti In Leo: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके कुछ दुर्लभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र और साहस के दाता मंगल ग्रह की युति बन गई है और यह युति सिंह राशि में बनी है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों को पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

मंगल और शुक्र की युति मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल और धन,सप्तम भाव के स्वामी शुक्र बुद्धि स्थान पर बैठे हैं और केंद्र त्रिकोण राजयोग बन रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। वहीं आप इस समय कोई प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के मालमें में लाभ हो सकता है। लेकिन इस समय आपको लव लाइफ और वैवाहिक जीवन के मामले में थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और शुक्र की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल और सप्तम भाव के स्वामी शुक्र दोनों केंद्र में ही विराजमान हैं। इसलिए आपकी गोचर कुंडली में केंद्र त्रिकोण राजयोग बना हुआ है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बने हुए हैं। साथ ही फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वहीं नौकरी पेशा जातकों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा, जिससे अपने कार्यों को समय पर भी पूरा कर सकेंगे। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनकी जॉब की बात चल सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शुक्र और मंगल का सिंह में संयोग कर्क राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि में मंगल योग कारक होते हैं। साथ ही धन भाव पर विराजमान हैं। साथ ही लाभ और सुख- साधन का स्वामी शुक्र भी स्थित हैं। इसलिए आप लोगों को धन के मामले में यह युति शानदार साबित हो सकती है। साथ ही इस अवधि में नौकरी पेशा जातकों के पद और प्रभाव में वृद्धि होगी और करियर में तरक्की के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं कारोबारियों को इस समय अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे धनलाभ हो सकता है। वहीं आप नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल