Shukra And Ketu Yuti 2025: वैदिक पंचांग मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अन्य ग्रहों के साथ संयोग बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि लग्जरी और धन के दाता शुक्र सितंबर में कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से पापी ग्रह केतु स्थित हैं। जिससे कन्या राशि में शुक्र और केतु की युति बनने जा रही है। इस युति का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों को नई नौकरी के साथ अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

प्रेमानंद महाराज ने बताया ये 6 चीजें इंसान को बनाती हैं कंगाल और रोगी, आज ही बना ले इनसे दूरी

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए लग्जरी के दाता शुक्र और छाया ग्रह केतु की युति सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही धन, करियर और बैंक बैलेंस के मामले में भी यह अवधि काफी अच्छा रह सकती है। व्यापारियों को बड़े निवेश से लाभ होगा। उम्रदराज जातकों को धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का मौका मिलेगा और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वहीं इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शुक्र और केतु का संयोग कर्क राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपको करियर में उन्नति देखने को मिल सकती है। रिश्तों में भी सामंजस्य बना रहेगा। वहीं जो लोग मार्केटिंग, मीडिया, शिक्षा और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए हैं, उनको लाभ हो सकता है।

सावन के अंतिम शनिवार पर करें इस स्त्रोत का पाठ, भोलेनाथ के साथ शनि देव होंगे प्रसन्न, धन- समृद्धि की होगी प्राप्ति

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

शुक्र और केतु की संयोग वृश्चिक राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से कर्म स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। वहीं व्यापारियों के लिए भी उत्तम समय रहेगा। विदेश यात्राएं आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं। जॉब करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर मान-सम्मान और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगोंं का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025