Shukra Or Ketu Ka Rashi Parivartan 2023:  ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अन्य ग्रहों के साथ युति का निर्माण करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह ने कन्या राशि में संचरण कर लिया है, जहां पहले से केतु स्थित हैं। जिससे कन्या राशि में शुक्र और केतु का संयोग निर्माण हो रहा है। इस संयोग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और केतु का संयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की बढ़ोतरी होगी। वहीं इस समय व्यापारयों को उधार धन मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

शुक्र और केतु का संयोग आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में अच्छी तरक्की के योग भी बन रहे हैं। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। वहीं इस समय आपकी आय में वृद्धि के योग हैं। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए केतु और मंगल का संयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में इजाफा होगा और धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। वहीं कारोबारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। वहीं पुराने निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल