Shukra Chandra Ka Sanyog: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करके अन्य ग्रह के साथ युति करके शुभ योग बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र और चंद्रमा के संयोग से कलात्मक योग का निर्माण हो रहा है। दरअसल शुक्र और चंद्रमा दोनों ही शांत ग्रह हैं और शुक्र के अनुकूल होने पर जातक को अपने जीवन में सुख सुविधाएं और ऐशोआराम मिलते हैं। वहीं चंद्रमा की अनुकूलता व्‍यक्ति को मानसिक शांति और सुकून देती है। ऐसे में इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय भाग्योदय और करियर- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए कलात्मक योग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं इस दौरान आपका करियर काफी अच्छा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में काफी उन्नति हासिल होगी। वहीं इस समय आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही माता के माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस दौरान आप पहले से अधिक मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

कलात्मक योग का बनना वृष राशि के जातकों को करियर और कारोबार के लिहाज से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके आजीविका के संसाधनों में वृद्धि हो सकती है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। वहीं कार्यस्थल पर अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, जिसके परिणामस्वरूप आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। साथ ही इस समय आपको मनचाही जगह ट्रांसफर और प्रमोधन हो सकता है। वही जो लोग व्यापार करते हैं, उनको कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए कलात्मक योग का बनना आशातीत सफलता दिला सकता है। इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही भाग्य का साथ मिलेगा। वहीं जो काम रुके हुए थे वो बन सकते हैं। इस दौरान आपके सामने कई ऐसे अवसर आएंगे जब आप अपनी आर्थिक स्थिति में वृद्धि कर सकते हैं। वहीं आपकी इस समय धर्म कर्म के काम में रूचि बढ़ेगी। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी का आपको सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल