Mahanavami 2025 : वैदिक ज्योतिष अनुसार त्योहारों और पर्वों पर कई योग और राजयोग का निर्माण होता है। जिसका प्रभाव मानव जीनव के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि इस साल महानवमी का पर्व 1 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन 5 दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं। जिसमें इस दिन सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा, बुध अपनी ही राशि में बैठे हैं जिससे भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है। साथ ही, सूर्य-यम के संयोग से नवपंचम और शु्क्र-गुरु के संयोग से अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही रवि योग भी बन रहा है। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

200 साल बाद दिवाली पर बनेगा शक्तिशाली केंद्र दृष्टि राजयोग, इन रशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, हर क्षेत्र में सफलता के योग

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए 5 ग्रहों के दुर्लभ संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकते हैं। क्योंकि भद्र और बुधादित्य राजयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बन रहे है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान अटके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना है। वहीं व्यापारियों के लिए यह दिन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। साथ ही परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। वहीं इस समय आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते  हैं। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

पांच ग्रहों का दुर्लभ संयोग कन्या राशि के जातकों के अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि भद्र और बुधादित्य राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या सम्मान मिल सकता है। साथ ही विद्यार्थियों के लिए भी महानवमी शुभ रहेगी, पढ़ाई में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

भैया दूज बाद बनेगा सूर्य और शुक्र का दुर्लभ संयोग, इन रशियों की चमक सकती है किस्मत, पद- प्रतिष्ठा प्राप्ति के योग

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए 5 ग्रहों का दुर्लभ संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि भद्र और बुधादित्य राजयोग आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आय़ के नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं इस सयम आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। पैसों से जुड़ी समस्याएं हल हो सकती हैं। साथ ही निवेश करने का सही समय है। वहीं जिन लोगों का कोई विवाद चल रहा है, उसमें सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। साथ ही इस समय आपको फंस हुआ धन मिल सकता है।

200 साल बाद दिवाली पर बनेगा शक्तिशाली केंद्र दृष्टि राजयोग, इन रशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, हर क्षेत्र में सफलता के योग


यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल