Shardiya Navratri 2025 Dos and Don’t: शारदीय नवरात्रि आज यानी 22 सितंबर 2025 से प्रारंभ हो गई है। नौ दिन व्रती व्रत रखकर मां दुर्गा की विधि- विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। हिंदू मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा की उपासना करने से साधक को पूरे साल सुख-समृद्धि और खुशियों की प्राप्त होती है। साथ ही, नवरात्रि में पूजा करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होने की मान्यता है। हालांकि शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं जिन्हें इस दौरान करने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि इन कार्यों को करने से देवी दुर्गा नाराज हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि नवरात्रि में कौन से काम करने चाहिए और कौन सी 9 गलतियां बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए।

नवरात्रि के नियम

  • नवरात्रि के पूरे नौ दिन साधक को तन और मन से शुद्ध रहना चाहिए और निश्चित समय पर देवी की साधना करनी चाहिए।
  • इन दिनों में केवल सात्विक भोजन ही खाना चाहिए और ब्रह्मचर्य नियम का पालन करना चाहिए।
  • नवरात्रि के दौरान बाल और नाखून न कटवाएं तथा पूजा-विधान से ही करें।
  • प्रत्येक दिन देवी के स्वरूप के अनुसार उनके मंत्र का जप करें। यह साधना को सफल बनाता है।
  • हर दिन एक कन्या का पूजन करना शुभ माना जाता है। यदि संभव न हो तो अष्टमी या नवमी को नौ कन्याओं का एक साथ पूजन अवश्य करें।
  • नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाकर रखना अत्यंत शुभ माना गया है। इसका पूरा ध्यान रखें।
  • अगर घर में कलश स्थापित किया है तो घर को खाली न छोड़ें।
  • प्रत्येक दिन देवी को उनके दिन के अनुसार वस्त्र और पुष्प अर्पित करें। इससे मां प्रसन्न होती हैं।
  • हर दिन की देवी के अनुसार उन्हें भोग लगाएं। यह देवी की कृपा पाने का सरल उपाय है।

नवरात्रि में न करें ये 9 गलतियां

  • नवरात्रि में झूठ बोलना या किसी के साथ गलत व्यवहार करना अशुभ माना जाता है।
  • देवी स्थान को अपवित्र हाथों से स्पर्श न करें।
  • महिलाओं को खुले बालों में पूजा नहीं करनी चाहिए। पुरुष और स्त्रियां दोनों सिर ढककर पूजा में बैठें।
  • इन नौ दिनों में अनुशासन का पालन करें और बीच में व्रत न तोड़ें।
  • कन्या पूजन इन दिनों का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। किसी कन्या को कष्ट देना बड़ा दोष माना गया है।
  • देवी की पूजा हमेशा सही दिशा में मुख करके करें।
  • नवरात्रि में मांस, शराब या किसी भी तामसिक चीज का सेवन न करें।
  • कन्या पूजन के बाद उन्हें दक्षिणा और सम्मान दिए बिना विदा न करें।
  • नवरात्रि में काले रंग के वस्त्र धारण करना वर्जित माना गया है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।