Mahalakshmi Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रहों में चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह लगभग ढाई दिन तक एक ही राशि में रहते हैं। इस दौरान चंद्रमा का किसी न किसी ग्रह के साथ युति बनती है या दृष्टि पड़ती है, जिससे शुभ या अशुभ योगों का निर्माण होता है। इसी क्रम में चंद्रमा शारदीय नवरात्रि के दौरान मंगल के साथ युति करेंगे, जिससे चंद्र-मंगल योग बनेगा। इसे महालक्ष्मी योग, महाभाग्य योग भी कहा जाता है। इस दिन इस योग के बनने से कुछ विशेष राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरस सकती है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और नई नौकरी सहित कई नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया गया है। आइए जानते हैं कि महालक्ष्मी योग बनने से किन राशियों को खास लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

जल्द ही पापी ग्रह राहु होंगे महाबली, इन राशियों को मिलेगी नई नौकरी के साथ आकस्मिक धन लाभ, सेहत भी रहेगी अच्छी

वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के दौरान ग्रहों के सेनापति मंगल तुला राशि में गोचर करेंगे। बता दें कि 13 सितंबर को मंगल तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं 24 सितंबर को सुबह 2 बजकर 55 मिनट पर चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 26 सितंबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में करीब 54 घंटे तक इसी राशि में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में नवरात्रि में कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल-चंद्र का महालक्ष्मी राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कुछ क्षेत्रों में विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातक लंबी यात्रा कर सकते हैं। इससे काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। व्यापार में भी काफी मुनाफा के योग बन रहे हैं। आप अपने प्रतिस्पर्धी को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही आप अधिक से अधिक धन कमाने में सफल हो सकते हैं और बचत भी कर पाएं। आत्म विश्वास में भी तेजी से वृद्धि होगी। इसके साथ ही मन शांत रहेगा, जिससे आप अपने भविष्य को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं।

तुला राशि (Libra Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।  इस राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।  आप अपने दोस्तों का भी विश्वास जीतने में कामयाब हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आप अपनी काम के द्वारा काफी प्रगति पा सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। इससे आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। मानसिक तनाव थोड़ा कम हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि में दसवें भाव में मंगल-चंद्र की युति हो रही है। कर्म के भाव में  महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं, जिससे आप संतोष नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। आप अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। इसमें आपको अपार सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। कर्ज से निजात मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय बीत सकता है। आपकी वाणी मधुर रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में भी आपको लाभ मिल सकता है। 

सितंबर माह के दूसरे सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह मंगल तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह त्रिग्रही, बुधादित्य योग, समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल