Mahalaxmi Rajyog 2025: वैदिक पंचांग अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मावन जीवन के साथ पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 24 सितंबर को मन के कारक चंद्र ग्रह तुल राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही ग्रहों के सेनापति मंगल विराजमान हैं। ऐसे में मंगल और चंद्र की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

27 सितंबर से चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, 50 साल बाद कर्मफल दाता शनि डबल पावरपुल गति से करेंगे संचरण, आकस्मिक धनलाभ के योग

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस हो सकते हैं। वहीं आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इसके अलावा प्रमोशन मिलने से नौकरीपेशा जातकों का मूड अच्छा रहेगा और वो दिल लगाकर काम करेंगे। वहीं जो लोग लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं, उनकी शादी की बात फाइनल हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

महालक्ष्मी राजयोग बनने से कर्क राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से प्रापर्टी और भौतिक सुख के भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही  विरोधियों के शांत होने से कारोबारियों को मानसिक शांति मिलेगी। वहीं युवाओं की लक्ष्य प्राप्ति की राह आसान होगी और समाज में एक नई पहचान मिलेगी। साथ ही जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से संबंधित कार्य करते हैं, तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। 

27 सितंबर से चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, 50 साल बाद कर्मफल दाता शनि डबल पावरपुल गति से करेंगे संचरण, आकस्मिक धनलाभ के योग

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर से नवम स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही इस अवधि धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस दौरान छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में बेहतर परिणाम हासिल हो सकते हैं। वहीं नौकरी करने वाले लोगों के प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही पूंजी निवेश में भी लाभ मिल सकता है। वहीं अवसरों का लाभ उठाने में सफल रहेंगे।

शारदीय नवरात्रि के बीच में अगर किसी महिला को पीरियड्स आ जाए तो क्या करें, क्या पूजा करनी चाहिए?


यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल