Shardiya Navratri 2025 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होता है। यह त्योहार हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है और हर साल पूरे देश में हर्षोल्लास और बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। खासकर उत्तर भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और बंगाल में यह पर्व बड़े उत्साह और भक्ति भाव से मनाया जाता है। नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना करते हैं। इस दौरान भक्तजन पूरे विधि-विधान से व्रत रखते हैं और मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की शुरुआत कब से हो रही है…

शारदीय नवरात्रि 2025 में कब है? (Shardiya Navratri 2025 Date)

इस साल शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 22 सितंबर 2025 से हो रहा है। नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना के साथ होगी। वहीं, इसका समापन 2 अक्टूबर 2025 को होगा।

शारदीय नवरात्रि 2025 कलश स्थापना मुहूर्त (Shardiya Navratri 2025 Kalasthapana Muhurat)

पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025, सोमवार से होगी। इसी दिन कलश स्थापना भी किया जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त प्रातः 06 बजकर 09 मिनट से शुरू होकर 08 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। वहीं, इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक है। मां दुर्गा की पूजा प्रारंभ करने के लिए यह मुहूर्त विशेष रूप से उत्तम माना गया है।

शारदीय नवरात्रि 2025 की तिथियां (Shardiya Navratri 2025 Dates List)

22 सितंबर 2025 – प्रतिपदा तिथि, मां शैलपुत्री पूजा
23 सितंबर 2025 – द्वितीया तिथि, मां ब्रह्मचारिणी पूजा
24 सितंबर 2025 – तृतीया तिथि, मां चंद्रघंटा
25 सितंबर 2025- तृतीया तिथि
26 सितंबर 2025 – चतुर्थी तिथि, मां कूष्मांडा पूजा
27 सितंबर 2025 – पंचमी तिथि, मां स्कंदमाता पूजा
28 सितंबर 2025 – षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी पूजा
29 सितंबर 2025 – सप्तमी तिथि, मां कालरात्रि पूजा
30 सितंबर 2025 – महाअष्टमी तिथि, मां महागौरी
1 अक्टूबर 2025 – महानवमी तिथि, मां सिद्धिदात्री
2 अक्टूबर 2025 – नवरात्रि व्रत पारण, दुर्गा विसर्जन, दशहरा

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।