Shardiya Navratri 2025 Maa Durga Bhajan: देश में नवरात्रि का पर्व बेहद धूमधाम और श्रद्धा से मनाया जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हुई है जिसका समापन 2 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन के साथ होगा। इस दौरान भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं। इसके साथ ही, भक्तजन पूरे उत्साह से व्रत, पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान मां की सच्चे मन से आराधना करने पर घर-परिवार में सुख-समृद्धि और शांति आती है। साथ ही, मां दुर्गा की कृपा से जीवन के दुख, बाधाएं और संकट दूर होते हैं। वहीं, नवरात्रि में सुबह-शाम आरती और दुर्गा चालीसा का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है। कई लोग पूरे नौ दिनों तक अखंड दीपक जलाते हैं, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। कई जगहों पर रात्रि जागरण और भजन-कीर्तन का आयोजन होता है, जिसमें लोग मिलकर माता रानी के गीत गाते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि नवरात्रि में माता रानी की विशेष कृपा आप पर बनी रहे, तो इन दिनों भक्ति भाव से इस भजन को जरूर गाएं या सुनें।

माता रानी के भजन (Mata Rani Ke Bhajan Lyrics)

भगतो को दर्शन दे गयी रे एक छोटी सी कन्या
छोटी सी कन्या, एक छोटी सी कन्या

भक्तो ने पुछा मैया नाम तेरा क्या है
वैष्णो नाम बता गयी रे एक छोटी सी कन्या

भक्तो ने पुछा मैया धाम क्या है
परबत त्रिकुट बता गयी रे एक छोटी सी कन्या

भक्तो में पुछा मैया सवारी तेरी क्या है
पीला शेर बता गयी रे एक छोटी सी कन्या

भक्तो में पुछा माँ प्रशाद तेरा क्या है
हलवा पूरी चना बता गयी रे एक छोटी सी कन्या

भक्तो में पुछा मैया श्रृंगार तेरा क्या है
चोला लाल बता गयी रे एक छोटी सी कन्या

भक्तो में पुछा मैया शस्त्र तेरा क्या है
त्रिशूल चक्र बता गयी रे एक छोटी सी कन्या

भक्तो ने पुछा सबसे प्यारा तेरा क्या है
भक्तो का प्यार बता गयी रे एक छोटी सी कन्या

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।