Navratri Me Sapne Dekhna: नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है यह पर्व 15 अक्टूबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान मांं दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा- अर्चना की जाती है और मान्यता है मां दुर्गा भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि नवरात्रि में कुछ खास तरह के सपने देखना शुभ होता है। मतलब अगर आप ये सपने देखने हैं तो समझ लीजिए मां दुर्गा आपसे अति प्रसन्न हैं और आपको आने वाले दिनों में शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं इन सपनों के बारे में…
मां दुर्गा को शेर पर सवार देखना
अगर सपने में आप मां दुर्गा को शेर पर सवार देखते हैं तो यह बेहद शुभ संकेत है। साथ ही इसका मतलब है कि आपके जो काम रुके हुए थे वो बनेंगे। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही शत्रुओं पर आप विजय पाएंगे।
सपने में सिंदूर और लाल चुनरी देखना
स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में यदि आप सिंदूर, लाल चुनरी या चूड़ी देखते हैं, तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। साथ ही दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
सपने में हाथी को देखना
सपने में हाथी को देखना बेहद शुभ माना जाता है या फिर अगर आप मां दुर्गा को सपने में हाथी पर सवार देखते हैं तो यह एक शुभ संंकेत है। इसका मतलब है कि आपकी कोई योजना सफल हो सकती है। साथ ही रुके हुए काम बन सकते हैं।
सपने में दूध या मिठाई देखना
नवरात्रि के दौरान अगर आप सपने में दूध या दूध से बनी मिठाई देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपका कोई मनोरथ पूर्ण हो सकता है।
सपने में मां दुर्गा की मूर्ति या प्रतिमा देखना
नवरात्रि की अवधि में अगर आप सपने में मां दुर्गा की मूर्ति या प्रतिमा देखते हैं तो यह एक बेहद शुभ संकेत है। साथ ही इसका मतलब है कि माता रानी आपसे बेहद प्रसन्न हैं। साथ ही आने वाले दिनों में आपको धनलाभ हो सकता है। करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है।