Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो चुका है। नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों यानी पहली शैलपुत्री, दूसरी ब्रह्मचारिणी, तीसरी चंद्रघंटा, चौथी कुष्मांडा, पांचवी स्कंदमाता, छठी कात्यायनी, सातवीं कालरात्रि, आठवीं महागौरी और नौवीं सिद्धिदात्री की पूजा करने का विधान है। शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न तरह के उपायों के साथ मंत्र, चालीसा, दुर्गा सप्तशती आदि का पाठ करते हैं। इसके अलावा आप चाहे, तो शारदीय नवरात्रि के दौरान रोजाना इन दो शब्दों को बोले। देवीभागवत पुराण के अनुसार, इन दो शब्दों का जाप करने से व्यक्ति को हर कष्ट से निजात मिल जाती है। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली ही खुशहाली आती है।

नवरात्रि में रोजाना बोले ये 2 शब्द

देवीभागवत पुराण के अनुसार कई अन्य पुराणों में बताया गया है,कि नवरात्रि के दौरान नियमित रूप से इन दो शब्दों को बोलना चाहिए। इन्हें बोलने से व्यक्ति को हर दुख से छुटकारा जाता है और जीवन में खुशहाली ही खुशहाली आती है। इसलिए नवरात्रि के दौरान रोजाना दिन में एक बार या फिर दिन में कई बार ‘रिद्धि सिद्धि’ बोलना चाहिए। इन दोनों नामों का जाप करने से मां दुर्गा के साथ भगवान गणेश भी प्रसन्न होते हैं।

बता दें कि भगवान गणेश की दोनों पत्नियों का नाम रिद्धि-सिद्धि है। इसलिए इन दोनों नामों का जाप करने से व्यक्ति को हर कष्ट से छुटकारा मिल जाता है। रोग-दोष और भय से निजात मिलने के साथ जीवन में खुशहाली आती है। इसके साथ ही बिजनेस, करियर में अपार सफलता के साथ धन लाभ होता है।

रोजाना करें गायत्री मंत्र का जाप

 देवी भागवत पुराण के 11 नां स्कंध में कहा गया है कि रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है। इसके साथ ही जो व्यक्ति इस मंत्र का जाप करता है उसे बुरे विचार, भय दूर होते हैं। मन शांत रहता है और एकाग्रता बढ़ती है। गायत्री मंत्र का जाप करने से हर काम में सफलता हासिल होती है।

ॐ भूर्भुवः स्वः
तत्सवितुर्वरेण्यं
भर्गो देवस्यः धीमहि
धियो यो नः प्रचोदयात् ॥ 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।