Sharad Purnima 2025 par kya kare kya na kare: शरद पूर्णिमा हिन्दू धर्म में बेहद पवित्र और खास तिथि मानी जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह तिथि हर साल आश्विन माह की पूर्णिमा को आती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होते हैं और उनकी रोशनी से अमृत बरसता है। बता दें कि इस साल शरद पूर्णिमा का पर्व 6 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु, शिवजी और चंद्रदेव की पूजा का विशेष महत्व है। पूर्णिमा तिथि पर लोग रात में चांद की रोशनी में खीर रखकर उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे स्वास्थ्य लाभ और सौभाग्य प्राप्त होता है। लेकिन शास्त्रों में इस दिन के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी माना जाता है। तो चलिए जानते हैं इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं…

शरद पूर्णिमा पर क्या करना चाहिए? (sharad purnima 2025 par kya kare)

दान का महत्व

इस दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। शरद पूर्णिमा पर आप अन्न, वस्त्र, धन आदि दान कर सकते हैं। खासकर चंद्रमा से जुड़ी चीजें जैसे सफेद वस्त्र, चावल, शक्कर या दूध का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है और मन को शांति मिलती है।

चंद्र दर्शन और पूजन

शरद पूर्णिमा पर रात को चंद्रमा के दर्शन करना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है। इसलिए इस दिन चंद्रमा की पूजा करके उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए।

चंद्रमा तले खीर रखना

शरद पूर्णिमा की सबसे खास परंपरा है – चांदनी में खीर रखना। रात में बनी खीर को खुले आकाश के नीचे चंद्रमा की रोशनी में रखा जाता है और अगली सुबह इसे प्रसाद के रूप में खाया जाता है। मान्यता है कि इससे रोग दूर होते हैं और आरोग्य प्राप्त होता है।

मां लक्ष्मी की पूजा

इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि विधिपूर्वक मां लक्ष्मी की आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है।

दीपदान

मंदिर, नदी या सरोवर में दीपदान करना शरद पूर्णिमा की खास परंपरा है। ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

भगवान विष्णु और शिवजी की पूजा

इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की आराधना करने से भी शुभ फल मिलते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

ध्यान और योग

पूर्णिमा का दिन आध्यात्मिक साधना के लिए उत्तम माना गया है। इस दिन ध्यान और योग करने से मन को शांति और आत्मिक शक्ति मिलती है।

शरद पूर्णिमा पर क्या नहीं करना चाहिए? (sharad purnima 2025 par kya na kare)

  • इस दिन तामसिक भोजन जैसे मांस, शराब, लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन काले रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है।
  • शरद पूर्णिमा के दिन लड़ाई-झगड़ा, क्रोध और झूठ बोलने से बचना चाहिए।
  • शरद पूर्णिमा के दिन व्रत रखने वाले लोगों को दिन में सोना नहीं चाहिए।
  • इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना श्रेष्ठ माना गया है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें