Sharad Purnima 2023: शास्त्रों में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। इसे रास पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा या फिर कौमुदी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। इस साल शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। वहीं मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणें अमृत वर्षा करती हैं। वहीं इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का भी विशेष महत्व है। आइए जानते हैं तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व…

शरद पूर्णिमा 2023 Tithi (Sharad Purnima 2023 Tithi)

वैदिक पंचांग के मुताबिक इस साल आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि 28 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 04 बजकर 16 मिनट पर आरंभ हो रही हैं। साथ ही इस तिथि का अंत अगले दिन 29 अक्टूबर को रात में 01 बजकर 52 मिनट पर होगा। वहीं उदयातिथि को आधार मानते हुए शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। 

शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा का मुहूर्त

शरद पूर्णिमा पर लक्ष्मी पूजा के 3 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। जिसमें शुभ-उत्तम मुहूर्त रात 08 बजकर 51 मिनट से 10 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। वहीं दूसरा मुहूर्त अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 10 बजकर 28 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। वहीं तीसरा मुहूर्त चर-सामान्य मुहूर्त 12 बजकर 04 मिनट से 01 बजकर 41 मिनट तक है। इन मुहूर्तों में लक्ष्मी पूजा की जा सकती है।

शरद पूर्णिमा की पूजा- विधि

इस दिन जल्दी उठ जाएं और किसी पवित्र नदी में स्नान कर लें। वहीं अगर नदी में स्नान नहीं कर पाएं तो घर पर ही गंगाजल डालकर स्नान कर लें। इसके बाद जा स्थल पर चौकी पर एक पीला या लाल वस्त्र विछाएं। इसके बाद मांं लक्ष्मी और विष्णु भगवान का चित्र या प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद लाल फूल, इत्र, नैवेद्य, धूप-दीप, सुपारी आदि से मां लक्ष्मी का विधिवत पूजन करें। मां लक्ष्मी के समक्ष लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें। इसके बाद पूजा और व्रत का संकल्प दौहराएं। साथ ही रात के समय छोटे बर्तनों में खीर रखकर उसे चंद्रमा की रोशनी में किसी छलनी से ढककर रख दें। इसके बाद अगले दिन सुबह स्नान करके मां लक्ष्मी को खीर अर्पित करें और फिर घर के सभी सदस्यों में उस खीर का भोग बांट दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही इससे अच्छा स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल