Shani Uday And Rahu Transit 2026: वैदिक ज्योतिष मुताबिक साल 2026 में कई बड़े और छोटे ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जिसमें न्यायाधीश शनि और मायावी ग्रह राहु का भी नाम शामिल है। आपको बता कें शनि देव मार्च और अप्रैल के महीने में अस्त, उदय होंगे। वहीं राहु ग्रह कुंभ से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इन दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

2026 में इन राशियों पर गुरु बृहस्पति की रहेगी असीम कृपा, धन- दौलत के साथ करियर और कारोबार में तरक्की के योग

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और राहु की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि शनि आपकी राशि से तीसरे भाव पर उदय होंगे। वहीं राहु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं पुराने निवेश या धन संबंधी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार और समाज में आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। साथ ही इस अवधि में किए गए प्रयास आपको अच्छा लाभ देंगे।

तुला राशि (Libra Zodiac)

शनि और राहु की चाल में बदलाव तुला राशि के जातकों को सकारात्मक साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से छठे स्थान पर तो वहीं राहु ग्रह चतुर्थ भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों मे विजय मिल सकती है। वहीं इस समय आप गुप्त शत्रुओं पर विजय पाएंगे। साथ ही कोई नया प्रोजेक्ट या व्यवसाय में लाभ मिलेगा. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप बुद्धिमानी और सूझबूझ से महत्वपूर्ण फैसले सही समय पर ले पाएंगे। वहीं जिन लोगों का काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है।  

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि का उदय और राहु का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि आपकी राशि से कर्म भाव पर उदय होंगे। वहीं राहु का गोचर अष्टम भाव पर होगा। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं आपकी मेहनत रंग लाएगी। साथ ही बड़े लाभ के रास्ते खुलेंगे। परिवार में सुख और खुशहाली का माहौल रहेगा। वहीं मित्रों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

12 साल बाद बनेगा गजकेसरी राजयोग, 2026 में इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर कार्य में सफलता के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल