Shadashtak Yog: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल-शुक्र और शनि का षडाष्टक योग बन रहा है। ज्योतिष में षडाष्टक योग को बेहद अशुभ माना गया है। इसलिए इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

षडाष्टक योग मेष राशि के जातकों को अशुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र आपकी गोचर कुंडली में मारकेश बैठा है। वहीं आपकी राशि के स्वामी मंगल नीच के भ्रमण कर रहे हैं। वहीं इस योग से अष्टम भाव में शनि है। मतलब 11वें भाव में शनि हैं। इसलिए छाती से संबंधित रोग हो सकता है। माता को कोई परेशानी हो सकती है। साथ ही बड़े भाई को कोई कष्ट हो सकता है। साथ ही इस समय नया निवेश करने से बचें। वहीं इस समय आप पर कोई झूठा इल्जाम लग सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए षडाष्टक योग प्रतिकूल साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में मंगल ग्रह कर्ज का स्वामी होकर धन भाव पर बैठा हुआ है। इसलिए कर्जा होने का रोग है। साथ ही धन का नुकसान हो सकता है। इस समय आप किसी को उधार भी नहीं दें, वर्ना नुकसान हो सकता है। वहीं कुछ फालतू खर्च भी हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपके कुछ जरूरी काम रुक सकते हैं। साथ ही नया निवेश नहीं करें। वहीं इस समय वाहन भी सावधानी से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

षडाष्टक योग धनु राशि के जातकों को हानिकारक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि संतान भाव के स्वामी मंगल नीच होकर मृत्यु स्थान पर स्थित है। जो कि गर्भवती महिलाओं के लिए कष्टकारी है। साथ ही अष्टम से अष्टम तृतीय स्थान पर शनि देव विराजमान हैं। इसलिए इस समय भाई- बहनों को परेशानी हो सकती है। साथ ही सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। वहीं इस समय जीवनसाथी के साथ कुछ संबंध खराब हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल