Shani Change In 2020 (शनि राशि परिवर्तन 2020): ढाई साल बाद 24 जनवरी दिन शुक्रवार को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) पर शनि का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। कई साल बाद ऐसा संयोग बना है जब शनि का राशि गोचर और मौनी अमावस्या एक ही दिन है। शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह है। मकर में पहले से ही उनके पिता सूर्य भी विराजमान है। एक ही राशि में सूर्य और शनि की युति अच्छी नहीं मानी जाती। क्योंकि पिता पुत्र का संबंध होते हुए भी किन्हीं कारणों से इनके बीच शत्रुता है। (जानिए सूर्य और शनि के बीच शत्रुता के क्या है कारण)

शनि के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव 5 राशि वालों पर पड़ने जा रहा है। मकर और धनु वालों पर पहले से ही शनि की साढ़े साती चल रही है। अब कुंभ वालों पर भी इसका पहला चरण शुरू हो जायेगा। तो वहीं वृश्चिक वालों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जायेगी। शनि ढैय्या की बात करें तो 24 जनवरी से वृष और कन्या वालों पर इसका प्रभाव खत्म हो जायेगा। लेकिन मिथुन और तुला वाले इसकी चपेट में आ जायेंगे।

जानिए शनि के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर, शनि के प्रकोप से बचने के लिए क्या करें उपाय सभी जानकारी जानने के लिए बने रहिए हमारे इस ब्लॉग पर…

Live Blog

14:17 (IST)22 Jan 2020
शनि साढ़े साती के उपाय (Shani Sade Sati Upay): –

हर एक शनिवार के दिन छाया दान करें अत: एक लोहे की कटोरी में तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखकर उस कटोरी को दान कर दें। – शनि मंदिर जाकर शनि भगवान की मूर्ति पर हर शनिवार सरसों का तेल चढ़ाएं। – शनिवार और मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। – भोजन में सरसों का तेल, काले चने और गुड़ का प्रयोग करें। – अपना आचरण अच्छा रखें और माता-पिता का सम्मान करें।

13:35 (IST)22 Jan 2020
जानिए कैसे लगती है शनि की साढ़े साती?

शनि एक राशि में ढाई साल तक विराजमान रहते हैं। जिस राशि में ये मौजूद होते हैं उस राशि के अलावा उससे आगे वाली और पीछे वाली राशि पर भी इनका प्रभाव पड़ता है। जैसे 24 जनवरी को शनि मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। तो मकर के आगे वाली यानी कुंभ राशि पर इनकी साढ़े साती का पहला चरण शुरू होगा। मकर राशि वालों पर साढ़े साती दूसरे चरण यानी अपने शीर्ष पर होगी तो वहीं धनु राशि पर इसका अंतिम चरण जो शनि साढ़े साती के उतरने का चरण माना जाता है इसका प्रारंभ होगा। इस तरह से हर एक राशि पर ढाई ढाई साल तक तीन तरीके के प्रभाव शनि के पड़ते हैं।

13:17 (IST)22 Jan 2020
Shani Transit 2020: किन राशि के लोगों पर से शनि साढ़े साती और ढैय्या खत्म होने जा रही है...

वृश्चिक राशि के जातकों पर से शनि की साढ़े साती खत्म हो जायेगी। तो वहीं शनि की ढैय्या वृष और कन्या वालों पर से हट जायेगी। इन तीनों ही राशि वालों के लिए समय राहत भरा रहने के आसार हैं।

12:51 (IST)22 Jan 2020
Shani Sade Sati And Dhaiya 2020: किस पर रहेगी शनि की साढ़े साती और किस पर ढैय्या...

शनिदेव 24 जनवरी की दोपहर को अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ज्योतिष अनुसार शनि का राशि बदलना एक अहम घटना मानी जाती है। शनि जब भी राशि बदलते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है। ढाई साल बाद शनि अपनी ही राशि मकर में गोचर करने लगेंगे। शनि के इस राशि गोचर से कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जायेगी तो वहीं वृश्चिक के जातकों को इससे मुक्ति मिलेगी। जानिए शनि के राशि परिवर्तन से किस पर शनि की साढ़े साती रहेगी और किस पर ढैय्या

12:19 (IST)22 Jan 2020
Shani Change His Rashi On Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या 2020 पर शनि बदलने जा रहा है अपनी राशि...

24 जनवरी को मौनी अमावस्या है। ये दिन स्नान दान के लिए विशेष रूप से फलदायी माना गया है। इसी दिन शनिदेव मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष अनुसार ऐसा संयोग काफी सालों बाद हो रहा है जब मौनी अमावस्या और शनि का राशि परिवर्तन एक ही दिन है।

11:50 (IST)22 Jan 2020
Shani Rashi Parivartan 2020: शनि राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव...

न्यायकर्ता शनिदेव 24 जनवरी को अपनी स्वराशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस दिन एक संयोग भी बन रहा है। करीब 150 साल बाद मौनी अमावस्या के दिन शनि का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। शनि एक राशि में ढाई साल तक विराजमान रहते हैं। जिस राशि में ये होते हैं उस राशि समेत ये अपनी ठीक पीछे की राशि और ठीक आगे की राशि पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालते हैं। जानिए शनि का ये राशि परिवर्तन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

11:10 (IST)22 Jan 2020
Shani Sade Sati Vrischika rashi: वृश्चिक राशि वालों पर से शनि साढ़े साती खत्म हो जायेगी...

इस साल आपके ऊपर से शनि साढ़े साती का प्रकोप खत्म हो जायेगा। जिससे आपके बिगड़े हुए काम फिर से बनने लगेंगे। नौकरी करने वालों के लिए ये साल काफी शुभ संकेत दे रहा है। विवाहित जातकों के लिए भी समय काफी अनुकूल रहेगा। जानिए वृश्चिक वालों का राशिफल

10:41 (IST)22 Jan 2020
Shani Sade Sati On Dhanu Rashi: धनु राशि पर रहेगा शनि साढ़े साती का प्रभाव

शनि के मकर राशि में गोचर करते ही धनु राशि के जातकों पर शनि साढ़े साती का अंतिम चरण शुरू हो जायेगा। जो बहेद ही कष्टदायी होता है। लेकिन ग्रहों की शुभ स्थिति के कारण आपको इस दौरान धन लाभ के भी आसार रहेंगे। वाणी पर संयम बरतना होगा। बड़ों का सम्मान करें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जानिए शनि के प्रभाव से कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला समय

10:17 (IST)22 Jan 2020
Shani Sade Sati On Makar Rashi: मकर राशि के जातक शनि से रहें सतर्क

आपकी ही राशि में शनि का गोचर होने जा रहे है जहां पहले से उनके शत्रु सूर्य भी विराजमान है। इन दोनों ग्रहों की युति से आपके जीवन पर भारी संकट आ सकता है। तो वहीं शनि साढ़े साती भी इस साल आपको परेशान करेगी। कार्यस्थल पर आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए शनि के आपकी राशि में गोचर करते ही कैसा रहेगा आपके लिए ये पूरा साल

10:02 (IST)22 Jan 2020
Shani Sade Sati Kumbh Rashi: कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण होगा शुरू...

कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव ही है। मकर राशि में शनि के प्रवेश करने से आपके ऊपर शनि साढ़े साती शुरू हो जायेगी। जिस कारण आपके बनते हुए काम अचानक बिगड़ने लगेंगे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें।