Shani Rahu Yuti 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करने नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि अभी शतभिषा नक्षत्र में भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही वह 17 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में संचरण करेंगे। ऐसे में शनि के शतभिषा नक्षत्र में आने से शनि-राहु का अशुभ प्रभाव बना रहेगा क्योंकि शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। इसलिए 17 अक्टूबर तक शनि राहु के अशुभ प्रभाव से 3 राशियों के जातकों को सावधान रहना चाहिए। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

शनि देव के शतभिषा नक्षत्र में आने से कन्या राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस समय आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। साथ ही सेहत को लेकर आपको सावधानी बरतनी चाहिए। इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें। वहीं घरेलू खर्चों को पूरा करने के लिए आपको कर्ज लेना पड़ सकता है, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। साथ ही इस समय आपको नया कार्य करने से बचना चाहिए। वहीं निवेश सोच- समझकर करना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

शतभिषा नक्षत्र में शनि देव के आने से आपको करियर और कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस दौरान आपको किसी सरकारी अधिकारी के साथ मतभेद हो सकता है। वहीं इस समय आपको प्रेम- संबंधों को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए। अन्यथा रिश्ता टूट सकता है। वहीं इस समय आपको स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। मतलब रक्त संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बने हुए हैं।

मीन राशि (Meen Zodiac)

शनि देव का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश मीन राशि के जातकों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस समय फालतू खर्च भी हो सकता है। इससे आपका बजट बिगड़ सकता है।। पैरों और घुटनों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। साथ ही इस समय जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आपको फिजूल की यात्रा करनी पड़ सकती है। साथ ही आपको यात्रा के समय अपने सामान की रक्षा करनी चाहिए। वहीं जो नौकरपेशा लोग हैं, उनका कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर के साथ मतभेद हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल