Shani Nakshatra Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर नक्षत्र और राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव 15 अक्टूबर को धनिष्ठा नक्षत्र में परिवर्तन करने जा रहे हैं। ऐसे में शनि देव के धनिष्ठा नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही शनिदेव की कृपा से नौकरी और कारोबार में मनचाही तरक्की प्राप्त होगी और पारिवारिक जीवन भी खुशहाल होगा। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि के ही स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आक्समिक धनलाभ हो सकताहै। साथ ही इस अवधि में आपके आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके व्यापार में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। वहीं इस समय कारोबारी बिजेनस का विस्तार कर सकते हैं। वहीं आपका कारोबार यदि विदेश से जुड़ा है तो इस वक्त आपके लिए नए प्रस्ताव आ सकते हैं। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा।
मेष राशि (Aries Zodiac)
शनि देव का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश मेष राशि के जातकों को लाभकरी साबित हो सकता है। इसलिए इस समय परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे और आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। वहीं जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं जो छात्र हैं, उनको इस समय किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। लेकिन उनको मेहनत करती रहनी होगी। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ होगा। नए ऑर्डर मिलेंगे।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं विदेश यात्रा का प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह दौर लाभ देने वाला रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि के शुभ योग बन रहे हैं। साथ ही अवधि में आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
