Shani Dev Vakri: वैदिक ज्योतिष अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर वक्री और मार्गी होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन पर पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव 5 जून को शनि देव वक्री होने जा रहे हैं। जिससे धन राजयोग बनने जा रहा है। ऐसे में इस योग का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ राजयोग के प्रभाव से आर्थिक लाभ और मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

धनराज राजयोग का बनना मेष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं । इस दौरान आपकी पैसों से संबंधित सभी समस्याएं आज दूर हो जाएंगी। व्यापारियों के लिए यह अवधि काफी अच्छी रहेगी। साथ ही इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं आपको इस समय शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए धनराज राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आप अपनी कमाई को बचाए रखने में भी सक्षम होंगे। इतना ही नहीं इस दौरान आपकी सुख समृद्धि में भी वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग आपके इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय व्यापारियों को उधार वापस मिल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

धनराजयोग मिथुन राशि के लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही  इस दौरान मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहने वाली है। वहीं आपको इस समय प्रेम- संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल