Shani Nakshatra Parivartan 2025: हिन्दू ज्योतिष में शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। साथ ही शनिदेव को न्याय प्रिय देवता और दंडाधिकारी के नाम से जाना जाता है। माना जाता है शनि हमेशा व्यक्ति कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि 3 अक्टूबर को शनि देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही इन राशियों को धनहानि के साथ सेहत खराब के योग बन रहे हैं। वहीं धन फंस सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

दिवाली से पहले शनि और शुक्र का बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन हानिकारक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो शनि देव आपकी राशि से 12वें भाव पर संचरण कर रहे हैं। साथ ही आप शनि की साढ़ेसाती चल रही है। शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चक्र चल रहा है। इसलिए इस समय आपकी सेहत खराब हो सकती है। साथ ही आपको धनहानि हो सकती है। कार्यस्थल पर बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं, जिससे काम का तनाव बढ़ेगा। वहीं इस दौरान वित्तीय मामलों में, आपको कोई भी जोखिम लेने या सट्टा निवेश करने से बचना चाहिए। साथ ही आप पर कोई झूठा आरोप लग सकता है। वहीं इस समय आपकी सेहत खराब हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से अष्टम भाव पर संचरण कर रहे हैं। साथ ही आप पर शनि देव ढैय्या चल रही है। इसलिए इस समय आपकी सेहत खराब हो सकती है। साथ ही कोई गुप्त रोग हो सकता है। वहीं इस दौरान किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही इस समय आपको काम- कारोबार धीमा चलेगा। वहीं इस दौरान धन फंस सकता है। साथ ही शनि देव आपकी राशि से छठे और सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में हार का सामना कर पड़ सकता है। साथ ही जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगोंं के लिए शनि  देव का नक्षत्र परिवर्तन प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आप पर शनि की ढैय्या चल रही है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की लेन देन में सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं माता की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही इस समय आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई लापरवारी से बचना चाहिए। वर्ना दिक्कत हो सकती है। साथ ही व्यापारियों को कारोबार में पैसे सोच- समझकर लगाने चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल