Shani Margi In Kumbh: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर मार्गी होकर कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सितंबर को शनि देव मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे शश महापुरुष राजयोग बनने जा रहा है। जिससे इस राजयोग का असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस राजयोग से आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शनि देव के मार्गी होने से कुंभ राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि आपकी राशि से लग्न भाव में शश नाम का राजयोग बनने जा रहा है। जिससे इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके बड़े- बड़े लोगों से इस समय संबंध बन सकते हैं। वहीं इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में कई अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। साथ ही आपको आर्थिक लाभ भी मिलने की संभावना है। मेहनत का पूरा फल मिलने के योग नजर आ रहे हैं। वहीं इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
शश राजयोग का बनना सिंह राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से सप्तम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इस दौरान आपके पारिवारिक सुख पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही आपके भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी। वहीं जो शादीशुदा लोग हैं, उनका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहने वाला है। वहीं आर्थिक लिहाज से समय काफी अनुकूल रहेगा। परिवार की आय में वृद्धि होगी। वहीं शनि देव आपकी राशि से छठे भाव के भी स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शश राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। साथ ही काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में कई अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। साथ ही आपको आर्थिक लाभ भी मिलने की संभावना है। साथ ही जो लोग व्यापारी हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वो इस समय कारोबार का विस्तार कर सकते हैं।