Shani Margi 2023: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता माना गया है। मतलब शनि देव को व्यक्ति कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। इसलिए शनि देव की चाल में बदलाव का असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधा पड़ता है। आपको बता दें कि शनि देव नवंबर में में सीधी चाल चलने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

शनि देव का मार्गी होना मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के लाभ स्थान पर सीधा चलना शुरू होंगे। इसलिए इस समय आपको लाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही आय में बढ़ोतरी होगी। वहीं आपकी राशि से राहु हट जाएंगे। साथ ही गुरु ग्रह का आपको आशीर्वाद मिलेगा। इन राशियों के जातकों को करियर और कारोबार में नए मौके मिलेंगे और धन संबंधी मामलों में विशेष लाभ होगा। लेकिन शनि की तीसरी दृष्टि आपकी राशि पर है, तो इस समय थोड़ा तनाव रह सकता है। इसलिए मंगल और शनि देव की पूजा करिए। हनुमान जी की भी पूजा- अर्चना कीजिए।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों को शनि देव का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव भाग्य स्थान के स्वामी होकर कर्म भाव पर स्थित हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही कर्म भाव मजबूत होगा। वहीं पिता का सहयोग प्राप्त होंंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को 4 नवंबर के बाद प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। आपके लिए रोजगार में सफलता के योग बन रहे हैं और विदेश यात्रा का प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह दौर लाभ देने वाला रहेगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शनि देव का सीधी चाल चलना मिथुन राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। वहीं आप देश- विदेश यात्रा पर जा सकते है। साथ ही आफको इस समय पुत्र- पौत्र की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल