Shani Margi 2023: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि देव जून 2023 में वक्री हुए थे और वह अब 4 नबंवर को मार्गी होने जा रहे हैं। मतलब वह अभी सीधी चाल चलने जा रहे हैं। साथ ही शनि देव अभी कुंभ राशि मेंं भ्रमण कर रहे हैं और कुंभ राशि शनि देव की स्वराशि है। साथ ही इस राशि में शनि देव 30 साल बाद मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। साथ ही इस लोगों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दशम स्थान के स्वामी होकर इनकम स्थान पर स्थित हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के कई अवसर प्राप्‍त होंगे। आपके धन और सम्‍मान में वृद्धि होगी। वहीं आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस समय आपके कार्य की सराहना होगी और व्यापार में इस बीच आपका मुनाफा बढ़ जाएगा। साथ ही कारोबार में आप कुछ नए आइडिया पर काम कर सकते हैं।  वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि देव का सीधी चाल चलना आप लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म स्थान पर विराजमान हैं। साथ ही वह नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। साथ ही आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। वहीं इस समय कारोबारियों को व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही सके साथ ही आप विदेशी स्रोतों से भी धन अर्जित करने में सफल होंगे। वहीं जो प्रतियोगी छात्र हैं , वो किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से छठे भाव के स्वामी होकर सप्तम स्थान पर स्थित हैं। इसलिए इस समय आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही आप शत्रुओं पर विजय पाएंगे। वहीं इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही आपकी गोचर कुंडली में शनि देव ने शश नाम का राजयोग भी बनाया है। इसलिए इस समय आपकी आय में इजाफा होगा। वहीं आप इस समय कोई कर्ज या लोन चुका सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल