Shani Margi In Kumbh Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय शनि अपनी स्वराशि कुंभ राशि में विराजमान है। वहीं दिवाली से पहले यानी 4 नवंबर को सुबह 8 बजकर 26 मिनट पर इसी राशि में मार्गी हो जाएंगे। शनि के मार्गी होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ हो सकता है। कर्मफल दाता शनि जातक को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। ऐसे में शनि रंक को राजा, तो राजा को रंक भी बना देते हैं। जानिए शनि के मार्गी होने होने से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…

मेष राशि (Aries Zodiac)

शनि मार्गी गति से इस राशि में ग्यारहवें भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। अपनी बुद्धिमत्ता से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। कुंभ राशि में शनि के मार्गी होने से इस राशि के जातकों को व्यापार में काफी मुनाफा हो सकता है। नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह सबसे अच्छा समय होगा। इससे जीवन में समृद्धि आएगी। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो शनि के मार्गी होने से नौकरी में प्रगति के साथ पदोन्नति हो सकती है। सहकर्मियों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। नौकरी में आपके मन-मुताबिक बदलाव भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो धन लाभ होने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही बचत करने में भी सफल होंगे। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

वृषभ राशि ( Taurus Zodiac)

इस राशि में शनि मार्गी होकर दशम भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो उन्नति मिलने के पूरे योग नजर आ रहे हैं। काम में काफी बिजी रह सकते हैं। आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में भी उपलब्धि पा सकते हैं। नए स्तोत्रों से धन कमा सकते हैं। इसके साथ ही कोई नई डील साइन हो सकती है। आप अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ अच्छा मुकाबला करेंगे और इसमें आपको ही सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही शनि के मार्गी होने से धन कमाने में सफल हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

इस राशि में शनि मार्गी होकर छठे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। नई नौकरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। वरिष्ठ लोगों से अच्छी खासी पहचान होगी और इससे आने वाले समय में आपको लाभ भी मिल सकता है। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण वेतन में वृद्धि के साथ इंसेंटिव और प्रोत्साहन भी मिल सकता है। करियर में आप बुलंदी को छू सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा। आप अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ अच्छा मुकाबला देंगे। अच्छा-खासा पैसा कमाने में कामयाब हो सकता है। बिजनेस में विदेशी स्रोतों से धन कमाने में भी कामयाब हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ा सा सुधार हो सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।