Shash Mahapurush Rajyog: वैदिक ज्योतिष में शश राजयोग का विशेष महत्व है। यह योग पंचमहापुरुष में आता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में यह राजयोग होता है, उस पर भगवान शनि देव की विशेष कृपा रहती है। साथ ही ऐसा व्यक्ति धनी और भौतिक सुखों से युक्त रहता है। आपको बता दें कि शनि देव ने शश राजयोग बनाया है, जिससे 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शश राजयोग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि में ही संचरण कर रहे हैं। साथ ही शश राजयोग बना रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही एक नई ऊर्जा का संचार होगा। वहीं नौकरी में नए अवसर मिलने और समय पर रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही आपके घर में संसाधनों में वृद्धि होगी। वहीं आपके बड़े- बड़े लोगों से संबंध बन सकते हैं। वहीं इस दौरान आपके जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा। वहीं इस समय आप धन की बचत कर पाएंगे और आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना सफल हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शश राजयोग का बनना आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से सप्तम भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही  इस अवधि में आपके लिए विदेश संभावना के अधिक योग रहेंगे। अपने साथी के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएंंगे। वहीं इस समय आपकी दैनिक इनकम में बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस दौरान परिवार के लिए आपके द्वारा बनाई गई सभी योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शश राजयोग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। साथ ही कार्यों में सिद्धि होगी। वहीं आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी। वहीं नौकरीपेशा लोग अपनी वर्तमान नौकरी में मन मुताबिक पदोन्नति और वेतन वृद्धि प्राप्त करेंगे। वहीं जो लोग व्यापारी हैं, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। सात ही रुके हुए कार्य बनेंगे। वहीं जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको नौकरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल