Shani Margi 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव 17 जून 2023 को अपनी स्वराशि कुंभ में वक्री हुए थे और वह अब 11 नवंबर यानी कि आज मार्गी होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। आपको धन की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन भी हो सकते हैं। वहीं आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों को कोई नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकता है। व्यापारियों को भी इस समय आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
कर्मफल दाता शनि देव का मार्गी होना आप लोगों को किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि से लग्न भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं पैतृक संपत्ति में भी वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और बेहतर करियर के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नए – नए संबंध आपके बढ़ेंगे। वहीं इस दौरान कारोबारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों को शनि ग्रह की सीधी चाल लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं अप्रत्याशित धन लाभ संभव है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से देश और विदेश की यात्रा कर सकते हैंं। साथ ही इस समय आपके घर- परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। वहीं आपकी राशि के स्वामी बुध के साथ शनि देव का मित्रता का भाव है। इसलिए शनि देव का मार्गी होना आपको शुभ रहेगा।