Shani Margi 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। इस समय शनि अपनी स्वराशि कुंभ राशि में विराजमान है। इसके साथ ही वह समय-समय पर उनकी चाल में बदलाव होता रहता है। बता दें कि 4 नवंबर को शनि इसी राशि में मार्गी होने वाले हैं। शनि के मार्गी होने से कई राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ सकता है।
शनि के मार्गी होने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आप चाहे, तो इन उपायों को अपना सकते हैं। इससे शनि का अशुभ प्रभाव खत्म हो सकता है। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से पहले कौन से काम करना होगा शुभ।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि 4 नवंबर 2023 को 8 बजकर 26 मिनट पर कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में अगर आपकी राशि में शनि की अशुभ स्थिति है, तो जातक को स्किन संबंधित परेशानियां, नींद की कमी, बुरे सपने, नौकरी में रुकावट, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
शनि के मार्गी होने से पहले कर लें ये काम
- शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाने के साथ सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से वह जल्द प्रसन्न होते हैं।
- शनि की अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रोजाना 41 बार ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।
शनिवार के दिन काले कुत्ते को एक रोटी में सरसों का तेल लगाकर खिलाएं। ऐसा करने से शनि का प्रकोप कम हो जाता है।
शनि के दुष्प्रभावों से बचने के लिए साबुत उड़द, लोहा, तेल, तिल के बीज और काले कपड़े आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में शनि की स्थिति भी मजबूत होती है।
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में सुबह के समय जल चढ़ाएं। इसके साथ ही शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से शनिदेव के साथ त्रिदेव अति प्रसन्न होते हैं।
कुंडली में शनि की साढ़े साती चल रही है, तो शनिवार के दिन घोड़े की नाल या फिर नाव की कील का छल्ला बनाकर दाएं हाथ के बीच वाली अंगुली में पहन लें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।