Shani Dev Transit: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि देव को कर्मफल दाता और न्यायाधीश कहा जाता है। साथ ही शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में लगभग ढाई साल बाद गोचर करते हैं। आपको बता दें कि  शनि देव मार्च 2025 में मीन राशि में प्रवेश कर गए थे और जून 2027 तक इसी राशि में विचरण करेंगे। ऐसे में शनि जिन जातक की जन्म राशि से 2, 5 या 9वें स्थान में विराजमान हो, तो चांदी का पाया बनता है। 2026 में शनि मीन राशि में गोचर कर इन भावों में रहने वाले जातकों को 2027 तक बंपर लाभ मिल सकता है। साथ ही इन राशियों के लोगों का करियर और कारोबार चमक सकता है। वहीं मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

2026 में शनि और राहु की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का चांंदी के पाये पर चलना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही कारोबार या नौकरी में लाभ के संकेत हैं। वहीं आपकी मेहनत रंग लाएगा। वहीं बड़े लाभ के रास्ते खुलेंगे। वहीं परिवार में सुख और खुशहाली का माहौल रहेगा। साथ ही मित्रों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा।  इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार का भी इस समय आपको पूरा साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

शनि देव का चांदी के पाये पर चलना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। साल 2026 में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही  व्यापार और कार्यक्षेत्र में लिए गए फैसले भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। ऑफिस में आपके कार्य की सराहना होगी और किसी वरिष्ठ अधिकारी से प्रशंसा मिलने के शुभ संकेत दिख रहे हैं । वहीं इस अवधि में कोई नया प्रोजेक्ट या व्यवसाय में लाभ मिलेगा। साथ ही अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ से आप महत्वपूर्ण फैसले सही समय पर ले पाएंगे। साथ ही इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। इच्छाओं की पूर्ति होगी।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का चांदी के पाये पर चलना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही नए अवसर मिलेंगे और आप सही निर्णय लेने में समर्थ रहेंगे। वहीं व्यापार या नौकरी में लाभ के संकेत हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी. बड़े लाभ के रास्ते खुलेंगे। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। इस समय व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिलेगा।

12 साल बाद बनेगा गजकेसरी राजयोग, 2026 में इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर कार्य में सफलता के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल