Shani Vargottam: वैदिक ज्योतिष अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर वर्गोत्तम होता है, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि ग्रह अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में भ्रमण कर रहे हैं और शनि देव अभी वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं। साथ ही शनि देव नवांश कुंडली में मकर राशि में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए शनि देव वर्गोत्तम हुए हैं। इसलिए शनि देव के वर्गोत्तम होने से 4 राशि के जातको को धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

शनि देव का वर्गोत्तम होना मेष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिलेगी। वहीं नवांश कुंडली में शनि और बुध की युति भी बनी हुई है। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। वहीं इस समय आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। आय के नए स्रोत बनने से आपके आत्‍मविश्‍वास में भी वृद्धि होगी और आपको रोजगार के संबंध में कहीं से सुखद समाचार प्राप्‍त होगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों को शनि देव का वर्गोत्तम होना शानदार साबित हो सकता है। क्योंकि आपके भाग्य स्थान पर शनि देव विराजमान रहेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही जो लोग नौकरपेशा हैं, उनका इस समय प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं जो लोग लोहा, एल्युमिनियम, स्टील, शेयर बाजार का काम करते हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं जो उद्योगपति है, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

शनि देव का वर्गोत्तम होना मकर राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी नवांश कुंडली में शश राजयोग बना हुआ है। वहीं जन्मकुंडली में शनि देव धन भाव पर स्थित है। इसलिए इस समय आपके कार्यों की सिद्धि होगी। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वही नौकरी पेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही इस समय आपक मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वर्गोत्तम होना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि के स्वामी शुक्र के मित्र हैं। साथ ही नवांश कुंडली में शनि देव चतुर्थ भाव में स्वगृही हुए हैं और इनकी उच्च दृष्टि आपके शऱीर के भाव पर आ रही है। इसलिए इस अवधि में नए लोग आपसे जुडेंगे। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली को निखारेंगे। वहीं व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वहीं अगर आप वकील, जज या जो लोग वकालत से जुड़े कार्य करते हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल