Shani Sade Sati And Dhaiya 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी शनि देव की चाल में बदलाव होता है तो कुछ लोगों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू होती है, तो कुछ लोगों को साढ़ेसाती- ढैय्या से मुक्ति मिलती है। आपको बता दें कि जनवरी में शनि देव ने अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर किया है। साथ ही वह जून में वक्री हुए हैं, जिससे कुछ राशियों पर शनि देव की साढे़साती और ढैय्या का कष्टकारी चरण शुरू हुआ है। जिससे इन राशियों के लोगों को सेहत और धन के मामले में थोड़ा सावधान रहना चाहिए। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

इन राशियों पर ढैय्या का कष्टकारी समय

वैदिक पंचांग के मुताबिक शनि देव के कुंभ में वक्री चाल चलने से कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों पर कष्टकारी समय शुरू हो गया है। क्योंकि शनि देव कर्क राशि वालों की गोचर कुंडली में आठवें और वृश्चिक राशि के जातकों की गोचर कुंडली में चतुर्थ स्थान में भ्रमण कर रहे हैं। जिससे इस समय आपको सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। साथ ही किस्मत का साथ नहीं मिलेगा। वहीं माता के स्वास्थ्य का भी आपको ध्यान रखना चाहिए। साथ ही कोई आप लोगों को पैरों और घुटनों से संबंधित परेशानी हो सकती है। इस समय आपको धन के मामले में थोड़ा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं प्रतियोगी छात्रों को इस समय थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

इन राशियों पर साढ़ेसाती का कष्टमय चरण

कर्मफल दाता शनि देव के कुंभ राशि में उल्टी चाल चलते ही मीन राशि के लोगों पर साढ़ेसाती का प्रभाव शुरू हो गया है। साथ ही पहला चरण है, इसलिए मीन राशि वाले लोग इस समय कोई गतल डिसीजन ले सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। वहीं इस समय आपके फिजूल खर्चे हो सकते हैं। साथ ही इस समय आप सेविंग नहीं कर पाएंगे। इस समय आपको नया काम शुरू करने से बचना चाहिए।

वहीं ही कुंभ राशि पर दूसरा चरण और मकर राशि पर तीसरा चरण शुरू हो गया है। इसलिए आप लोगों की भौतिक उन्नति तो होगी। लेकिन आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस समय आपको वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल