Shani Dev Vakri In Kumbh: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को न्याय प्रिय और कर्मफल दाता माना जाता है। मतलब जब शनि देव की चाल में बदलाव होता है। तो उसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव 5 जून को वक्री होने जा रहे हैं। शनि देव का इस बार वक्री होना बेहद अहम माना जा रहा है। क्योंकि शनि देव अपनी स्वराशि में ही वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दूसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। वहीं वह आपके लग्न के भी स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही मकर राशि से जातकों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। साथ ही इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। वहीं आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी। साथ ही प्रतियोगी छात्रों के लिए भी यह समय लाभ देने वाला होगा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की उम्‍मीद है। साथ ही इस सयम आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

शनि देव का वक्री होना मेष राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही शनि देव दशम स्थान के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। वहीं आपकी आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में नौकरपेशा लोगों का प्रदर्शन शानदार होगा। अभी तक आगे बढ़ने में जो बाधाएं आ रही थीं वे दूर हो जाएंगी। साथ ही इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ होगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ के आसार हैं।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उल्टी चाल चलना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दशम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। वहीं वह नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप नए कार्य शुरू कर सकते हैं। साथ ही मनोवांछित फलों की प्राप्ति होगी। साथ ही इस अवधि में व्यापारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे अच्छा धनलाभ हो सकता है।

साथ ही आर्थिक मामलों में यह दौर बेहतरीन साबित हो सकता है। नौकरी और व्‍यापार में आपके हाथ कुछ अच्‍छे मौके लग सकते हैं। वहीं आपको इस समय भाग्य का भी साथ मिल सकता है। पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल