Shani Dev Vakri: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता माना जाता है। क्योंकि शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। इसलिए शनि देव की चाल में जब भी बदलाव होता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव जून में वक्री हुए हैं और 4 नबंवर तक वक्री अवस्था में रहेंगे। जिससे 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि देव के वक्री होने से वृष राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से करियर और व्यापार के भाव में वक्री हुए हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपके लिए धन लाभ के नए योग बनेंगे और आपको लाभ होगा। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही  आय के नए स्रोत बनने से आपके आत्‍मविश्‍वास में भी वृद्धि होगी। वहीं जो व्यापारी वर्ग हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है और इस समय कोई बड़ी व्यापारिक डील हो सकती है। जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उल्टी चाल चलना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव में वक्री हुए हैं। इसलिए इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही आप इस दौरान आर्थिक रूप से काफी संपन्‍न होंगे। आपके जरूरी कार्य जो काफी समय से लटके थे उनके पूरे होने से आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग प्रभावित होंगे। वहीं अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शनि देव का वक्री होना तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव में वक्री हुए हैं। साथ ही शनि देव चतुर्थ भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से संबंधित समाचार मिल सकता है। साथ ही आप इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं या फिर प्रापर्टी में निवेश कर सकते हैं। आप अपने परिवार की भौतिक सुविधाओं के लिए आवश्‍यक चीजों की खरीद करेंगे। साथ ही इस समय आपको प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। शेयर मार्केट, सट्टा और लॉटरी से आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल