Shani Dev Vakri: ज्योतिष अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर अपनी स्वराशि में वक्री और मार्गी होते हैं। आपको बता दें कि शनि देव 17 जून को कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं, कुंभ राशि शनि देव की स्वराशि मानी जाती है और उन्होंने कुंभ राशि में 30 साल बाद प्रवेश किया है। इसलिए शनि देव के वक्री होने से 3 राशि के जातकों को धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शनि देव का वक्री होना आप लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से सप्तम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और परिजनों की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। वहीं शनि देव ने यहां शश राजयोग बनाया है। इसलिए इस समय आपको अच्छा धनलाभ भी हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यवसाय से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सम्मान भी बढ़ेगा। साथ ही इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं इस समय आपके बड़े- बड़े लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शनि देव का वक्री होना मिथुन राशि के जातकों को लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही शनि देव अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय जो लोग रिसर्च से जुड़े हुए हैं, उनको अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी तरक्की के योग बन रहे हैं और अपना काम समय पर पूरा भी करेंगे। साथ ही इस समय आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आप इस दौरान किसी छोटी या बड़ी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल