Shani Dev Vakri: वैदिक पंचांग के अनुसार शनि देव अपनी चाल में समय- समय पर परिवर्तन करते रहते हैं। जिसका प्रभाव पृथ्वी और मानव जीवन पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव 5 जून को अपनी स्वराशि कुंभ में वक्री होने जा रहे हैं। किसी भी ग्रह का वक्री होना उसके प्रभाव में बढ़ोतरी करने जैसा है। क्योंकि वक्री अवस्था में ग्रह उल्टी चाल चलता है। वहीं शनि देव लगभग 139 लगभग उल्टी चाल चलेंगे। ऐसे में 3 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार हैं। आइए जानते ये राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि का देव वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव में भ्रमण करेंगे और यहां शनि देव पॉवरफुल हो जाते हैं और वह 12वें भाव के भी स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको साहस- पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही जो लोग विदेश से जुड़ा हुआ काम करते हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही नौकरपेशा लोगों को पदोन्नत मिलने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इतना ही नहीं वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम के लिए प्रोत्साहित करेंगे। वहीं इस समय आप धन की सेविंग भी कर सकते हैं। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

शनि देव का उल्टी चाल चलना तुला राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से पंचम में भा में वक्री होंगे और वह इस भाव में 139 दिन तक रहेंगे। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं जो लोग संतान पाने के इच्छुक हैं, उनके योग बनेंगे। वहीं लव लाइफ में भी सफलता मिलेगी। साथ ही शनि देव आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो लोग प्रापर्टी, रियल स्टेट और शनि ग्रह से जुड़ा काम करते हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शनि देव का व्रकी होना मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव में भ्रमण कर रहे हैं और वह 139 दिन यहां ही विराजमान रहेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। वहीं नया काम शुरू करने के लिए यह समय शानदार है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आपकी पैतृक संपत्ति भी काफी अच्छी रहने वाली है। वहीं तीर्थ यात्रा के भी योग बन रहे हैं, जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। पिता के साथ भी इस समय संबंध अच्छे रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल